• A+
  • A
  • A-
IGU

आईजीयू यूथ रेड क्रॉस द्वारा 5वीं Executive Committee की बैठक आयोजित

Published on: 23 Jul 2026

आईजीयू यूथ रेड क्रॉस द्वारा 5वीं Executive Committee की बैठक आयोजित


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी की यूथ रेड क्रॉस (YRC) द्वारा 5वीं Executive Committee की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने की।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यूथ रेड क्रॉस युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व एवं मानवीय मूल्यों के विकास का एक सशक्त मंच है। उन्होंने सभी सदस्यों से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पहुँचाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान यूथ रेड क्रॉस की आगामी गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर आगामी समय में स्वास्थ्य जागरूकता, रक्तदान, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, युवा सशक्तिकरण तथा विभिन्न Community Outreach Programmes आयोजित करने की कार्ययोजना एवं नीतियों पर सहमति बनी।

बैठक में जिला रेड क्रॉस सोसायटी, रेवाड़ी के सचिव श्री बिजेंद्र सिंह सोरोट, डॉ. ज्योति यादव, प्राचार्य, राजकीय कन्या महाविद्यालय, डॉ. तजीत, प्राचार्य, आर.बी.एस. कॉलेज, जैनाबाद, डॉ. नरेश, राजकीय महाविद्यालय, नारनौल, प्रो. समृद्धि तंवर, प्रो. अदिति शर्मा, प्रो. करण सिंह, डॉ. मुकेश यादव, डॉ. सुशांत यादव, डॉ. भारती, डॉ. प्रियंका, डॉ. पवन, डॉ. नवनीत, यदवेंद्र एवं विनीता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।